सागर: सागर में परिवहन विभाग की कार्रवाई, 5 यात्री बसें ज़ब्त, ₹25,500 का जुर्माना
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सागर द्वारा सोमवार दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक विभिन्न स्थानों पर यात्री बसों की जांच की गई। जांच के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने पर 5 यात्री बसों को जप्त करते हुए 25,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया।कार्रवाई में तीन सामान्य एवं दो स्लीपर कोच बसें शामिल हैं। बसों में अग्निशमन यंत्र, इमरजेंसी गेट व अन्य सुरक्षा उपायों की कमी पाई।