सहारनपुर: टैगोर गार्डन में मास्क पहने बाइक सवारों ने की मारपीट, मुख्य आरोपी को किया गया गिरफ्तार
थाना सदर बाजार क्षेत्रांतर्गत टैगोर गार्डन में मोटरसाइकिल सवार कुछ अज्ञात व्यक्ति मुंह पर कपड़ा बांधकर आए और दो व्यक्तियों के साथ मारपीट व गाली-गलौज की। सूचना मिलते ही थाना सदर बाजार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज चेक किए। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर अभियोग दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू की गई।