कोल: हरदुआगंज में घायल मीट कारोबारियों से मिले किसान नेता, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जिला प्रशासन से की मांग
Koil, Aligarh | May 25, 2025 उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के थाना हरदुआगंज इलाके के अलहदादपुर में फैक्ट्री से गाड़ी में भरकर मांस ले जा रहे एक ही समुदाय के चार मुस्लिम लड़कों पर गो-हत्या करने का आरोप लगाते हुए स्थानीय ग्रामीण और हिंदूवादी संगठनों के लोगों द्वारा शनिवार को बेरहमी से मारपीट कर जमकर पिटाई किए जाने का मामला सामने आया था. गौ हत्या का आरोप लगाकर की गई मारपीट।