कोंडागांव: फरसगांव अस्पताल बना 'क्वालिटी में नंबर-1', जिले का पहला NQAS सर्टिफाइड सीएचसी, स्वास्थ्य सेवाओं में रचा नया इतिहास
फरसगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ने राष्ट्रीय स्तर के NQAS असेसमेंट में सर्टिफिकेशन हासिल कर कोंडागांव जिले में इतिहास रच दिया है। यह जिले का पहला सीएचसी है जिसे यह उपलब्धि मिली है।राष्ट्रीय टीम ने दो दिनों तक अस्पताल की सेवाओं और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया, जिसमें केंद्र सभी मानकों पर खरा उतरा।इस सफलता का श्रेय डॉक्टरों,स्वास्थ्य कर्मियों की है।