पटना ग्रामीण: पटना के अगमकुआं थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े चोरी, चोरों ने लाखों के जेवरात पर किया हाथ साफ
पटना के अगमकुआं थाना क्षेत्र में चोरों ने दिनदहाड़े बड़ी वारदात को अंजाम दिया। पटना जंक्शन पर तैनात टीटी विनोद प्रसाद सिन्हा के फ्लैट का ताला तोड़कर करीब 10 लाख के जेवरात और 20 हजार रुपये नकद चोरी कर ली। बुधवार की सुबह 9 बजे सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए। मामला दर्ज कर पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।