बेगूसराय: नावकोठी थाना पुलिस ने 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, एसपी ने दी जानकारी
नावकोठी थाना की पुलिस ने 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी शुक्रवार की शाम 05:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि कांड संख्या 102/25 के अभियुक्त रंजन कुमार उर्फ सुलठा अपने एक अन्य साथी के साथ समसा पंचायत के मुखिया अभिषेक उर्फ पिंटू पर हथियार लेकर हमला करने आया है.