बोध गया: बोधगया के तिब्बत मठ में भगवान बुद्ध के जीवन पर आधारित प्रतियोगिता का आयोजन, प्रतिभागी हुए सम्मानित
बोधगया के तिब्बत मॉनेस्ट्री में भगवान बुद्ध के जीवन पर आधारित एक दिवसीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार की दोपहर 1 बजे किया गया।प्रतियोगिता में सिद्धार्थ गौतम के जीवन,शिक्षा से जुड़े सवालों को प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक जवाब दिया।इस मौके पर प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।