कोरांव: टीकर रजबहा से निकली भटपुरवा माइनर की सफाई कराने हेतु किसानों ने उठाई मांग, सफाई न होने पर सिंचाई हो सकती है बाधित
बेलन नहर प्रखंड प्रयागराज से निकली टीकर रजबाहा के भटपुरवा माइनर झाड़ियों से पटी पड़ी है। जिससे किसानों को सिंचाई न हो पाने की चिंता सता रही है। भटपुरवा गांव के रहने वाले किसानों में जय प्रकाश कुशवाहा, सुनील कुमार कुशवाहा, पूर्व प्रधान नन्द कुमार सिंह, राजेंद्र तिवारी, संतोष सिंह पटेल, प्रेम चंद्र सिंह, राजकुमार, जग नारायण सिंह आदि ने नहर की सफाई की मांग है।