सूरतगढ़: सूरतगढ़ में शरद पूर्णिमा मेले से पहले श्रीहनुमान खेजड़ी मंदिर में ध्वज स्थापना
सूरतगढ़ के श्रीहनुमान खेजड़ी मंदिर में शरद पूर्णिमा मेले को लेकर मंगलवार को मंदिर में बालाजी का ध्वज स्थापित किया गया। पं. कमल किशोर और पुजारी शंकरलाल ने मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कराई। आयोजन में मंदिर प्रबंध समिति के कई सदस्य मौजूद रहे।