कासगंज: कासगंज के सैलई गांव में निकली स्कूल चलो अभियान की जागरूकता रैली
कासगंज के सैलई गांव में शनिवार को ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का उद्देश्य सर्व शिक्षा अभियान और शारदा अभियान का संदेश जन-जन तक पहुंचाना रहा। इसमें गांव के दोनों विद्यालयों के शिक्षक, छात्र और छात्राएं शामिल हुए। छात्र-छात्राओं ने गांव में भ्रमण कर शिक्षा के महत्व से जुड़े बैनर और नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।