पटना ग्रामीण: बोरिंग रोड पर महिलाओं के सिगरेट पीने पर तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान, कहा- नशा दिमाग पर चढ़ने से आदमी पागल हो जाता है
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने बिहार में शराबबंदी के सवाल पर मीडिया से बातचीत करते हुए बुधवार शाम करीब 4:00 बजे कहा कि बिहार में कहीं भी शराब बंदी नहीं है। हर गली मोहल्ले में लोग शराब पी रहे हैं और अब तो बोरिंग रोड में महिलाएं सिगरेट पीती है।