खुरई: कॉम्बिंग गश्त के दौरान शहरी थाना पुलिस ने 15 और देहात थाना पुलिस ने 6 वारंटियों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश
Khurai, Sagar | Dec 22, 2024 वरिष्ट अधिकारियों के निर्देश पर सभी थानों में फरार आरोपियों और स्थाई वारंटियों की धरपकड़ जोरों पर चल रही है इसी के तहत खुरई के शहरी और देहात थाना पुलिस ने कुल 21 वारंटियों को गिरफ्तार किया है। रविवार रात 8 बजे तक मिली जानकारी के अनुसार शहरी थाना पुलिस ने कुल 15 और देहात थाना पुलिस ने 6 वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।