मुरैना नगर: मुरैना कलेक्टर के सख्त तेवर, रिठौरा घाट पर चला बुलडोजर, ₹1.53 करोड़ की अवैध रेत नष्ट, माफिया में हड़कंप
मुरैना जिले में कलेक्टर के सख्त निर्देश पर रिठौरा घाट में अवैध रेत भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। प्रशासन, वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 जेसीबी मशीनों की मदद से 7650 ट्रॉली अवैध रेत नष्ट की। कार्रवाई में सरायछौला थाना प्रभारी केके सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहे। नष्ट की गई रेत की अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 53 लाख रुपये बताई गई है।