जहाज़पुर: अगर 10 दिन में मांगें नहीं मानी गईं, तो जहाजपुर क्षेत्र में निजी विद्यालय करेंगे अनिश्चितकालीन बंद
10 दिन में मांगें नहीं मानीं तो जहाजपुर क्षेत्र में निजी विद्यालय करेंगे अनिश्चितकालीन बंद जहाजपुर क्षेत्र में गैर सरकारी विद्यालयों के प्रतिनिधियों ने आज बुधवार दोपहर करीब 2 बजे को उपखंड अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर आरटीई भुगतान, शिक्षा संबल निरीक्षण, सीसीटीवी नोटिस और प्रशासनिक प्रताड़ना सहित विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की