बिजनौर: बिजनौर में सपा सांसद रुचि वीरा, उनके दामाद और पार्टनर पर ट्रस्ट की जमीन कब्ज़ाने का आरोप
Bijnor, Bijnor | May 7, 2026 बिजनौर में आज गुरुवार को दोपहर करीब 12:00 कोतवाली शहर क्षेत्र में बिजनौर निवासी एवं मुरादाबाद की सपा सांसद रुचि वीरा उनके दामाद और उनके पार्टनर राशिद पर ट्रस्ट की जमीन कब्ज़ाने का आरोप लगा है। ट्रस्ट के अध्यक्ष रजनीश तोमर ने बताया कि जबरन स्टे आर्डर होने के बावजूद भी जमीन कब्जाई जा रही है। विरोध करने पर ट्रैक्टर चढ़ाने की धमकी दी गई है