मानपुर: इंदिरा कॉलोनी के पास से 3 बच्चों समेत 30 वर्षीय महिला लापता, गुमशुदगी दर्ज
Manpur, Umaria | Jun 2, 2026 मानपुर नगर के इंदिरा कॉलोनी के पास रहने वाली एक 30 वर्षीय महिला के द्वारा अपने तीन मासूम बच्चों के साथ लापता होने का मामला सामने आया है।महिला के पति सूरज कुमार चौधरी ने बताया कि वह रोज की तरह मजदूरी करने गया था शाम को जब घर लौटा तो उसकी पत्नी और तीनो बच्चे घर पर नहीं थे।वहीं मामले की सूचना पर थाना मानपुर मे महिला की गुमशुदगी दर्ज की गई है और पतासाजी जारी है।