खलीलाबाद: राम सुरेश सरस्वती शिशु विद्यालय के 38 छात्रों ने अटल आवासीय प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त की
खलीलाबाद विकासखंड के मझगावा स्थित राम सुरेश सरस्वती शिशु विद्यालय के 38 छात्रों ने अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर बड़ी उपलब्धि हासिल की। रिजल्ट आने के बाद विद्यालय प्रदेश में एक साथ सर्वाधिक छात्र सफल कराने वाला बन गया। शुक्रवार सुबह सफल विद्यार्थियों का फूल-मालाओं से स्वागत कर मिठाई खिलाई गई और प्रभात फेरी निकालकर खुशी मनाई गई,