पिंड्रा: चोलापुर में एक मकान में दो अधेड़ के शव मिलने से फैली सनसनी, हत्या और आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
चोलापुर थाना क्षेत्र के बनियापुर गांव में गुरुवार को एक मकान के अंदर दो अधेड़ लोगों का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मामला उसे समय संदिग्ध हो गया जब उसे मकान में शव के पास से सल्फास के पैकेट मिले। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों की शिकायत करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस की टीम मामले में हत्या और आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी है।