खगड़िया: जिले में 15 फरवरी को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 35 परीक्षा केन्द्रों पर होगी मैट्रिक परीक्षा
जिले में 15 फरवरी से जिले के 35 परीक्षा केन्द्रों पर मैट्रिक परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा को लेकर सभी प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। इधर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि सभी परीक्षा केन्द्रों पर हर स्तर से मॉनीटरिंग की जाएगी। कदाचारमुक्त परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन द्वारा पहले ही दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों को तैनात किया गया है।