खगड़िया: परमानंदपुर में छत से गिरने से 4 वर्षीय बच्ची जख्मी, अस्पताल में चल रहा है उपचार
जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के परमानंदपुर में बुधवार को खेलने के दौरान छत से गिरने से इंद्रदेव वर्मा के चार वर्षीय बेटी परी कुमारी जख्मी हो गई। जख्मी अवस्था में परिजनों ने खगड़िया सदर अस्पताल लाया जहां पर उनका उपचार चल रहा है। परिजनों ने बताया कि छत पर खेल रही थी इसी दौरान नीचे गिर गई जिससे वे जख्मी हो गई।