बहराइच: अटकोनवा चौराहा स्थित मैरिज लॉन से हुई बाइक चोरी के मामले में पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज
कोतवाली नगर इलाके के अटकोनवा चौराहा स्थित मैरिज लॉन से हुई बाइक चोरी के मामले में पीड़ित की तहरीर के आधार पर कोतवाली नगर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। पीड़ित नासिर ने गुरुवार को बताया कि वह पैलेस में एक शादी समारोह में सम्मिलित होने के लिए 5 फरवरी को गए थे। जहां से उनकी बाइक चोरी हुई।