बहराइच: कौड़हा इलाके की महिला बैठी धरने पर, विपक्षी पर जमीन कब्जा करने का लगाया आरोप
बौडी थाना क्षेत्र अंतर्गत कौड़हा इलाके की महिला धरने पर बैठी हैं। महिला का कहना है कि विपक्षी उसकी जमीन पर बने छप्पर को कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। जिसको लेकर शिकायत की लेकिन उचित कार्रवाई ना करने से परेशान होकर अब महिला धरने पर बैठ गई है। और कार्रवाई की मांग को लेकर महिला का धरना जारी है।