बिछिया: सड़क पर खुला चैंबर बना हादसे का खतरा, शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं
बिछिया विकासखंड के अंजनिया ग्राम पंचायत के महावीर वार्ड में सड़क के बीचों बीच खुला चैंबर लोगों की जान पर भारी पड़ आया हैl स्थानीय रहवासियों का कहना है कि, यहां खुला चैंबर लंबे समय से खुला पड़ा है लेकिन शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है l 29 अप्रैल दिन बुधवार को शाम 4:00 बजे मोहल्ले के लोगों ने एकजुट होकर इस ओर कार्रवाई की मांग की है l