डंडा: घर से बाहर निकलने के दौरान वृद्ध को सांप ने डसा, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
Danda, Garhwa | May 19, 2026 डटमा गांव निवासी 61 वर्षीय रामचंद्र चौधरी को सांप ने डस लिया। उन्हें इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, मंगलवार की शाम छह बजे तक उनका इलाज जारी था। जानकारी के अनुसार रामचंद्र चौधरी सोमवार की रात घर से बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान सांप ने उनके बाएं पैर में डस लिया। इसके बाद परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे।