किरनापुर: गांधी जयंती पर ग्राम किन्ही में जल अर्पण दिवस प्रभात फेरी, जल वंदना सहित हुए आयोजन, नल-जल योजना पंचायत को हस्तांतरित
गांधी जयंती के अवसर पर विकासखंड किरनापुर की ग्राम पंचायत किन्ही में विशेष ग्राम सभा एवं जल अर्पण दिवस का आयोजन शुक्रवार लगभग दोपहर 1 बजे किया गया। कार्यक्रम में प्रभात फेरी, रंगोली सज्जा, जल वंदना, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं जल संरक्षण शपथ का आयोजन हुआ। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा एफटीके से पेयजल गुणवत्ता जांच का प्रदर्शन कर ग्रामीणों को स्वच्छ एवं सु