खलीलाबाद: चूरेब रेलवे स्टेशन के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, दिल्ली से घर लौटते समय हादसे की आशंका
खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के चूरेब रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक किनारे 22 वर्षीय युवक लखन कुमार का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक बलुआ, पश्चिमी चंपारण (बिहार) का निवासी था और दिल्ली में इलेक्ट्रिक बिल्डिंग का काम करता था। परिजनों के अनुसार वह ट्रेन से घर लौट रहा था, तभी हादसे का शिकार हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है