कासगंज: कोतवाली सोरों पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई की, बालू से लदे दो ट्रैक्टर-ट्रॉली किए सीज
पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र के ग्राम गोरहा एवं ग्राम पचलाना के आसपास अवैध रूप से बालू का खनन और परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जहां बालू से लदे दो ट्रैक्टर-ट्रॉली संचालित होते पाए गए। आवश्यक दस्तावेज और वैध अनुमति पत्र प्रस्तुत न कर पाने पर पुलिस ने ट्रैक्टरों को कब्जे में लेकर सीज कर दिया।