नबीनगर: सोरी गांव के पास गौ तस्करों का पीछा करते घायल हुए गौ रक्षक, 12 पशुओं से लदी पिकअप पुलिस के हवाले
नवीनगर प्रखंड के माली थाना अंतर्गत सोरी गांव के समीप बीती रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब गौ रक्षक राजपूताना के सक्रिय सदस्य भोलू सिंह ने अपने साथियों के साथ 12 पशुओं से लदी एक संदिग्ध पिकअप वैन को पकड़ लिया। बताया जाता है कि पशुओं को अवैध तरीके से ले जाया जा रहा था। भोलू सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने पर वह पांच-छह युवकों के साथ वाहन का पीछा कर रहे थे।