फतुहा: नदी थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 7 लोगों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
Fatwah, Patna | Apr 24, 2026 नदी थाना पुलिस ने अलग-अलग कांडों में 7 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।उत्पाद अधिनियम के तहत अनिल सहनी,देवेंद्र शर्मा व रमन मांझी को गिरफ्तार किया है।वही चोरी के मामले में फरार गुलशन कुमार को आलमपुर से गिरफ्तार किया है। बाइक चोरी के मामले में बांसतल निवासी निवासी सोनेलाल, रुस्तमपुर वैशाली निवासी फंटूश कुमार और दीदारगंज निवासी गोरख राय को गिरफ्तार किया है।