बहराइच: ककरी नहर के समीप सर्राफ़ा व्यवसायी को चाकुओं से गोदकर किया गया घायल, लाखों के जेवरातों की हुई लूट
नानपारा कोतवाली क्षेत्र के बोधवा चौराहे के समीप से दुकान बंद कर घर वापस लौट रहे सर्राफ़ा व्यवसायी को अज्ञात बदमाशों ने ककरी नहर के समीप चाकू से हमला कर घायल कर दिया। बदमाश सोने के जेवरातों से भरा बैग लूट कर फरार हो गए। गंभीर रूप से जख्मी सर्राफ़ा व्यवसायी को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वहीं घायल के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।