सहसवान: सहसवान क्षेत्र में बदायूँ मेरठ हाईवे पर तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक से तीन लोग गंभीर रूप से घायल
सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव सिलहरी मोड़ के पास ओवरटेक करते समय दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। एक्सीडेंट के दौरान 03 लोग घायल हो गए जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्जानकारी के अनुसार दोनों बाइक सवार उस्मानपुर से सहसवान की ओर जा रहे थे। सिलहरी मोड़ के पास ओवरटेक करने के दौरान दोनों बाइकों में जोरदार टक्कर हो गई।