अतर्रा: बाघा गाँव में बोलेरो की टक्कर से 60 वर्षीय वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल, किया गया मेडिकल कॉलेज रेफर
Atarra, Banda | Jun 21, 2026 बिसंडा थाना क्षेत्र के बाघ गांव में सड़क हादसे में एक 60 वर्षीय वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार गांव निवासी केतकी पत्नी नाथू प्रसाद उस समय सड़क पार कर रही थीं, तभी सामने की ओर से आ रही एक चार पहिया बोलेरो गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी।