महोबा: काजीपुरा सहित मोहर्रम जुलूस के मार्गों का निरीक्षण, सीओ सिटी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
Mahoba, Mahoba | Jun 22, 2026 आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए महोबा पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। क्षेत्राधिकारी नगर रविकांत गोंड ने कोतवाली क्षेत्र के विभिन्न जुलूस मार्गों का निरीक्षण किया। इस दौरान नेजे, आलम, अलाव और ताजिया जुलूस के मार्गों का ताजियेदारों के साथ जायजा लिया गया। स्थानीय लोगों और व्यापारियों से संवाद कर सुझाव लिए गए।