महाराजगंज: दिव्यांग ने सोलर पावर पैक की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम को सौंपा ज्ञापन
महराजगंज कलेक्ट्रेट परिसर में ग्राम सोनवल निवासी 80% दिव्यांग गोपाल शर्मा ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि वे गरीब, असहाय और शिक्षित बेरोजगार हैं तथा आर्थिक तंगी के कारण घर पर बिजली की समस्या से जूझ रहे हैं। दिव्यांगता के चलते दैनिक कार्यों में कठिनाई होती है। उन्होंने डीएम से सोलर पावर पैक उपलब्ध कराने की मांग की, जिससे उनके घर की रोशनी