टिहरी: टिहरी के काणीगाड़ गांव के ग्रामीणों ने विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने की दी चेतावनी
टिहरी जिले के काणीगाड़ तोक गांव के लोगों को मुख्य सड़क तक पहुंचने के लिए पांच किलोमीटर पैदल सफर करना पड़ता है। बरसात में टूटे रास्ते और पुलों से उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। लंबे समय से सड़क की मांग कर रहे ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय में जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान शासन-प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क निर्माण शुरू नहीं हुआ, तो वे आगामी विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे। चंबा के ज्येष्ठ प्रमुख संजय मैठाणी ने भी इस समस्या पर तत्काल कार्रवाई की बात कही है।