तारानगर: तारानगर में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक, 14 जून को जल संसाधन मंत्री रावत और पूर्व नेता प्रतिपक्ष राठौड़ करेंगे शिरकत
चौधरी धर्मशाला तारानगर में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। बैठक में 14 जून को प्रात: 11.15 बजे इंदिरा गांधी नहर परियोजना कार्यालय तारानगर में होने वाली किसान सभा की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। bjp नेता राकेश जांगिड़ ने कार्यकर्ताओं को अधिकाधिक संख्या में तारानगर पहुंचने का आह्वान किया। नहर मंत्री सुरेश रावत, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ आएंगे।