पोलायकलां: बोलाई के हनुमानगढ़ दरबार में उमड़ा भक्तों का तांता, 56 भोग अर्पित किए गए
बोलाई स्थित सिद्धवीर हनुमान मंदिर में हनुमान प्रकट उत्सव के अवसर पर भक्तों का तांता लगा हुआ है। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु हनुमान जी की एक झलक पाने के लिए कतार बद्ध खड़े रहे। गुरुवार सुबह 11 बजे महा आरती में हुई गुंजमान बाबा की जयकारों से वातावरण में भक्ति का रंग भर गया।