छिंदवाड़ा नगर: कुलबेहरा नदी तट पर आबकारी विभाग की दबिश, अवैध शराब के दो मामले दर्ज
कुलबेहरा नदी तट पर आबकारी विभाग की दबिश, अवैध शराब के दो मामले दर्ज छिंदवाड़ा में आबकारी विभाग ने आज मंगलवार शाम 5 बजे कुलबेहरा नदी के तट पर बड़ी दबिश दी है। कलेक्टर हरेंद्र नारायन के आदेश और सहायक आबकारी आयुक्त बी.आर. वैद्य के निर्देशन में उभेगांव के आसपास यह कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान अवैध शराब निर्माण और संग्रहण के दो आपराधिक प्रकरण दर्ज किए गए।