गया टाउन सीडी ब्लॉक: मोहर्रम को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न,बोले थानाध्यक्ष शमीम अहमद शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं त्योहार
गयाजी शहर के सिविल लाइन थाना परिसर में आगामी मोहर्रम पर्व 2026 को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शांति समिति की बैठक आज सोमवार को आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता सिविल लाइन थानाअध्यक्ष शमीम अहमद ने की। इसकी जानकारी आज दिनांक 22 जून सोमवार की दोपहर 3 बजे के करीब सिविल लाइन थानाध्यक्ष शमीम अहमद ने दी है।