शुक्रवार की दोपहर 1 बजे केलियासोल प्रखंड के विभिन्न मस्जिदों में पुरे अकीदत के साथ पहले जुम्मे की नमाज अदा की गई. वहीं मस्जिद में नमाजियों के भीड़ उमर पड़ी. जहां नमाज के बाद सभी ने एक साथ दुआ के लिए हाथ उठाकर खुदा से क्षेत्र एवं देश वासियों के लिए अमन चैन की दुआएं मांगी गई. बता दें कि रमजान को इस्लाम में पाक और बरकत वाला महीना माना जाता है।