जमुई: सदर अस्पताल में अलग-अलग जगह से 7 डायरिया के मरीजों को कराया गया भर्ती, तीन की हालत गंभीर
Jamui, Jamui | Aug 24, 2024 सदर अस्पताल में अलग-अलग जगह से 7 डायरिया के मरीजों को भर्ती कराया गया है। जिसमें तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों में खैरा प्रखंड के डुमरकोला निवासी संतोष,सिंटू,राज,शोभा देवी तथा देवाचक निवासी सौरव कुमार,सुमन कुमार,तथा गुल्ली दास के रूप में की गई है। बता दे कि जिले में काफी तेजी से डायरिया का प्रकोप बढ़ रहा है।