उज्जैन शहर: जीवाजीगंज थाना क्षेत्र मे तीन तलाक का मामला आया सामने, 18 साल पुरानी शादी और 3 बच्चो क़ो किया दरकिनार
जीवाजीगंज थाना क्षेत्र में तीन तलाक का मामला सामने आया है। धार के इस्लामुदीन ने अपनी 18 साल पुरानी शादी और तीन बच्चों को दरकिनार कर पत्नी को तीन बार तलाक बोलकर रिश्ता खत्म कर दिया। हेलावाड़ी क्षेत्र की 40 वर्षीय पीड़िता ने अपने पिता और बहन के साथ जीवाजीगंज थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है।