बेनियाबाग बकरा मंडी पर प्रशासन ने लगाया ताला, व्यापारियों में हड़कंप; यूपी के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे विक्रेता परेशान
Sadar, Varanasi | May 25, 2026 वाराणसी। आगामी बकरीद से ठीक पहले शहर के बेनियाबाग पार्क में लगने वाली प्रसिद्ध बकरा मंडी पर प्रशासन की कार्रवाई से व्यापारियों और पशु विक्रेताओं में हड़कंप मच गया। रविवार को प्रशासनिक टीम ने मंडी स्थल को खाली कराने का निर्देश देते हुए मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।