मुरैना नगर: बड़ोखर में ट्रांसफार्मर में आग लगते ही मची अफरा-तफरी, आसमान तक उठीं लपटें,घंटों बाद बहाल हुई बिजली, वीडियो हुआ वायरल।
मुरैना के बड़ोखर क्षेत्र स्थित नंदेपुरा रोड मोड़ पर मंगलवार देर रात बिजली ट्रांसफार्मर में आग लग गई।घटना का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।सूचना पर बिजली विभाग ने सप्लाई बंद कराई और दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। गर्मी के कारण बढ़े लोड को आग लगने की वजह माना जा रहा है। कई घंटे बाद क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।कोई जनहानि नहीं हुई बताई गई।