रॉबर्ट्सगंज: मारकुंडी क्षेत्र में जनरल स्टोर की छत की सीट तोड़कर चोरों ने नगद समेत हजारों का सामान चुराया
चोपन के मारकुंडी अवई क्षेत्र में रात में चोरों व्दारा जनरल दुकान की छत की सीट तोड़कर दुकान में रखा नगदी 5000 हजार और लगभग 10,000 मूल्य का समान लेकर चोर फरार हो गये,पीड़ित ने शनिवार सुबह 10 बजे दुकान खोला तो अन्दर का नजारा देख कर हतप्रभ हो गया।जिसकी सुचना पीड़ित ने चोपन थाना को लिखित प्रार्थना पत्र द्वारा किया है। पीड़ित की सूचना पर चोपन पुलिस मौके पर पहुंची।