गुमला: पत्नी की हत्या के दोषी को आजीवन कारावास, अदालत ने ₹30 हजार का जुर्माना भी लगाया
Gumla, Gumla | Jun 2, 2026 एडीजे-3 भूपेश कुमार की अदालत ने हत्या के एक मामले में दोषी पाए गए डुमरी थाना क्षेत्र के दंदरिया निवासी सुमन कुम्हार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 30 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना राशि अदा नहीं करने पर उसे तीन वर्ष अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। मामला 24 अगस्त 2017 का है।