जांजगीर: 15 अगस्त को जांजगीर में होगा भव्य स्वतंत्रता दिवस समारोह, मंत्री गुरु खुशवंत साहेब होंगे मुख्य अतिथि
जांजगीर-चांपा में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। कलेक्टर जन्मेजय महोबे और पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने बुधवार की सुबह 11 बजे शासकीय हाई स्कूल मैदान पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। 15 अगस्त को जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह शासकीय हाई स्कूल मैदान जांजगीर में आयोजित होगा। समारोह में कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा