ब्रह्मपुर: बेयासी पुल से छलांग लगाने वाले युवक का 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, गर्भवती पत्नी का बुरा हाल
ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के गरहथा कला गांव के 22 वर्षीय युवक शत्रुघ्न बिंद द्वारा यूपी के जनेश्वर मिश्रा सेतु (बेयासी) पुल से गंगा नदी में छलांग लगाने के 24 घंटे से अधिक समय बीतने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। शत्रुघ्न, रमेश बिंद का बड़ा पुत्र था।