चक्की: जेपी डेरा में गली में पानी बहाने को लेकर दो पक्षों में विवाद, पुलिस ने समझाकर भेजा अनुमंडल कार्यालय
Chakki, Buxar | Sep 30, 2026 चक्की प्रखंड के जेपी डेरा में बुधवार की सुबह पानी बहाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। मामले को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए, जिससे कुछ देर के लिए क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। हालांकि समय रहते स्थानीय लोगों की पहल और पुलिस की मौजूदगी से तनाव की स्थिति होने से बच गई।