बेहट: सहारनपुर पुलिस ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से सघन पैदल गश्त की, बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ाई निगरानी
जनपद सहारनपुर में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से सहारनपुर पुलिस द्वारा सघन पैदल गश्त अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पुलिस टीमों द्वारा शुक्रवार शाम 7:00 बजे प्रमुख बाजारों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों, संवेदनशील क्षेत्रों और सार्वजनिक स्थलों पर नियमित रूप से पैदल गश्त की जा रही है।